उचाना। धान 1121 के भाव में निरंतर तेजी आ रही है। 1121 के भाव शनिवार को 4900 पार प्राइवेट बोली पर रहे। 4902 रुपये प्रति क्विंटल तक 1121 के भाव रहे। बीते एक सप्ताह से निरंतर भाव बढ़ रहे है। सप्ताह की शुरूआत में 4700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव सबसे अधिक रहे। पांच दिनों में 200 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी आई है।
किसानों के लिए धान 1121 पीला सोना साबित हुई है। बीते साल से एक हजार रुपये प्रति क्विंटल अधिक के भाव इस साल किसानों को मिल रहे है। आढ़ती रामदत्त शर्मा, जितेंद्र श्योकंद और नरेंद्र ने कहा कि इस बार 1121 के भाव सीजन की शुरूआत से तेज है। चावल की डिमांड के चलते भाव बढ़ रहे है। बीते पांच दिनों में 200 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े है। प्राइवेट बोली पर आते ही धान 1121 बिक रही है। भाव बढ़ने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा होगा। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि बीते साल से अधिक भाव इस बार 1121 धान के किसानों को मिल रहे है।