फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना की मंडियों में धान की आवक बंद, उठान जारी

विज्ञापन
फोटो 17 नरवाना। धान की बोरियों ट्रक में भरते हुए मजदूर। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मंडी, कपास मंडी और पुरानी अनाज मंडी में धान की बढ़ती आवक और उठान में देरी के चलते वीरवार को गेट बंद रहे। इस दौरान केवल धान का उठान किया गया और किसानों की ट्रॉलियों को प्रवेश नहीं दिया गया। आढ़ती एसोसिएशन ने मंडियों में जगह की कमी के चलते बुधवार शाम पांच बजे से 30 अक्टूबर सुबह पांच बजे तक धान की आवक बंद रखने का निर्णय लिया है। मंडियों में खुले में पड़े धान पर खराब मौसम और बारिश का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में किसान और आढ़ती जल्द उठान की मांग कर रहे हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयदेव बंसल ने बताया कि मंडियां बंद करने के बाद धान उठान में तेजी आई है। जल्द ही किसानों को फसल उतारने के लिए जगह मिलेगी और उनकी परेशानी दूर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें