फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाल विज्ञान प्रतियोगिता में बेलरखा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरवाना में आयोजित खंड स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा सुनैना ने कृषि आधारित प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा के अर्पित ने ग्रामीण विकास और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित मॉडल में पहला स्थान हासिल किया। कक्षा दसवीं के छात्र सागर ने आपदा प्रबंधन मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 11वीं की छात्रा इशिता ने स्वचालित समाधान विषय में द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय इंचार्ज एवं गणित प्राध्यापक सुनील कुमार ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अमित कुमार और जूनियर विंग के प्रधान बलविंदर शर्मा ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर हरदीप सिंह, किरण बाला, सुनील कुमार और सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें