07जेएनडी02-हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग और उद्यमिता विकास सेल की ओर से उद्योग इंटर्नशिप विषय पर कार्यशाला कराई गई। महात्मा गांधी शिक्षा एवं सामाजिक विकास संस्था का भी सहयोग रहा। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। अर्थशास्त्र विभाग और उद्यमिता विकास सेल की प्रभारी डॉ. प्रियंका साहनी ने कहा कि उद्योग इंटर्नशिप एक विशिष्ट उद्योग के भीतर कार्य अनुभव है। कार्यशाला के प्रथम सत्र में मोहित कालरा ने कहा कि इंटर्नशिप का अर्थ है व्यक्ति द्वारा प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करना और उद्योग इंटर्नशिप का उद्देश्य कक्षाओं को उद्योग के साथ एकीकृत करना है। मौके पर डॉ. हजारी सिंगल, डॉ. मनमीत, राजकुमार भोला, मुकेश कुमार शर्मा, प्रीति, डॉ. निकिता और सुरभि भी उपस्थित रहे।