29जेएनडी31-स्वास्थ्य जांच शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाते स्टाफ और विद्यार्थी। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्र की तरफ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर कुलपति प्रो. रामपाल सैनी के निर्देशन में किया। शिविर में लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की गईं। लोगों का ईसीजी, बीपी, शुगर और रक्त परीक्षण किया गया। कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि शिविर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है। इस मौके पर डॉ. राजेश बंसल (परीक्षा नियंत्रक) डॉ. कुलदीप नारा, डॉ. अजमेर सिंह, डॉ. प्रवीन, डॉ. दीपक वाधवा, डॉ. अनिल, सुरेश कुमार मौजूद रहे।