फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक विक्रय लाइसेंस के निलंबन के आदेश जारी : डॉ. गिरीश

Thu, 31 Jul 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने बताया कि जींद के तीन उर्वरक विक्रेताओं के उर्वरक विक्रय लाइसेंस को 10 दिनों के लिए निलंबित के आदेश जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को कृषि विभाग के खाद्य निरीक्षक बलमुकुंद की ओर से तीनों प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर 22 जुलाई को तीनों फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बावजूद भी इन प्रतिष्ठानों की ओर से कोई उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। इन परिस्थितियों में प्रतिष्ठानों के उर्वरक विक्रय लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से 10 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें