फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चौक पर नेताजी बोस की प्रतिमा लगाने का विरोध

विज्ञापन
फोटो 018एसएफडीएम5 अग्रसेन चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग।
विज्ञापन
सफीदों।शहर। शनिवार को लोगों ने अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चौक पर नेताजी की प्रतिमा नहीं लगने दी जाएगी। नगर पालिका उप प्रधान अखिल गुप्ता और जैन सभा के प्रधान अमन जैन भी इसमें शामिल थे। कई शहर निवासियों ने बताया कि प्रशासन अग्रसेन चौक का नए सिरे से निर्माण करवा रहा है। उन्हें सूचना मिली है कि चौक पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही, अग्रसेन चौक का नाम भी बदल दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि अग्रसेन चौक बहुत पुराना है। इससे सैकड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने मांग की कि चौक का नवनिर्माण कर एक ईंट के साथ एक रुपया लगाया जाए। प्रशासन को चेतावनी दी गई कि नाम बदलने पर आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें