फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देसी कपास की खेती को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से देसी कपास की खेती को बढ़ावा देने के लिए पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि यह पोर्टल 19 मई से खोला जा चुका है। उन्होंने जिले के सभी कपास उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय रहते पोर्टल पर अपनी देसी कपास की फसल का पंजीकरण अवश्य करवा लें। साथ ही विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रामीण स्तर पर व्यापक विज्ञापन और प्रचार-प्रसार के माध्यम से किसानों को सूचित व जागरूक किया जाए ताकि कोई भी पात्र किसान इस पंजीकरण से वंचित न रह जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें