फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स छीनने के दो दोषियों को एक साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना कलां निवासी दीपक का पर्स छीनने के मामले में अदालत ने उचाना कलां निवासी संजय और कर्मबीर को एक साल कैद और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उचाना कलां निवासी दीपक ने उचाना थाना पुलिस को छह मार्च 2018 को दी शिकायत में बताया था कि वह किराना की दुकान चलाता है। सायं के समय उसकी दुकान पर उसके गांव के संजय व कर्मबीर आए व उनके द्वारा उधार में सामान मांगा गया। मना करने पर दोनों ने जबरदस्ती उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। जिसमें 3200 रुपये की नकदी व आधार कार्ड था। इस पर थाना उचाना में मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया था। उसी समय से इस मामले में सुनवाई चल रही थी। इसमें शुक्र वार को एएसजे जसबीर सिंह संधू की अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए 1 साल कैद व एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषियों को 30 दिन की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें