नरवाना (जींद)। धरौदी गांव के पास बुधवार को रेलगाड़ी की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गई। मृतका की पहचान फरीदकोट (पंजाब) निवासी सुखमंदर कौर के रूप में हुई।
मोरनवाल फरीदकोट पंजा बनवासी दर्शन दर्शन सिंह ने बताया कि वह, सुखमंदर कौर तथा सिमरजीत कौर दातासिंह वाला बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे थे। वह बंठिडा से रेल में सवार होकर नरवाना आ रहे थे। जब रेलगाड़ी धरोदी गांव के पास पहुंची तो उन्हें लगा कि वह नरवाना आ गए है जो गलती से रेल से उतरने की कोशिश करने लगे। इसके बाद सुखमंदर की रेल की चपेट में आने से काफी चोटे लगी। मौके पर कुछ राहगीरों ने मदद करते हुए उन्हें नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद सुखमंदर कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सिमरजीत भी हादसे में घायल हो गई। उसका नागरिक अस्पताल में उचार किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दातासिंहवाला बॉर्डर से किसान मौके पर पहुंच गए। सुखमंदर कौर के शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। मृतका सुखमंदर कौर की तीन बेटियां है और एक बेटा है।