16जेएनडी29-पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी। संवाद
नरवाना। हिसार के सांसद जयप्रकाश शनिवार देर शाम कांग्रेसी नेता अंशुल धरतरवाल के निवास स्थान पर पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिसार एक ऐसी सीट है, जिसमें 36 बिरादरी ने कांग्रेस का पुरजोर समर्थन किया। एक-दो परिवार ने हराने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए।
विरोधियों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जीरो से पांच सीटों पर पहुंचाने वाले यही दो आदमी है। यदि 2020 में कांग्रेस अहंकार में नहीं डूबती को सरकार बनती, लेकिन कुछ लोगों ने जीतने वाले टिकट कटवा दिए। इस बार ऐसा नहीं होगा, मेरिट के आधार पर टिकट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश को देख लो, 47 साल में पांचवीं बार सांसद बना हूं। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि चांदराम के बाद दलित नेता के रूप में उदयभान ही उभर कर आए हैं। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनकी प्राथमिकता अग्निवीर योजना को रद्द करना, एसएससी के टेस्ट चालू करना, रेलवे, हवाई, बंदरगाहों का निजीकरण खत्म करना। पुलवामा हमले की निष्पक्ष जांच करवाना, संविधान व प्रजातंत्र को बचाने की रहेगी। जेपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होगी और कांग्रेस 80 सीटों पर विजय हासिल करेगी। इस अवसर पर सुमन बेदी, पार्षद संजय गर्ग, पार्षद बलजीत चोपड़ा मौजूद रहे।
16जेएनडी29-पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी। संवाद