फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आढ़ती को विदेश भेजने का झांसा देकर हड़पे दस लाख

Sun, 15 Oct 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। आढ़ती को टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजने का झांसा देकर दस लाख रुपये हड़पने के मामले में उचाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। गांव डूमरखां कलां निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी उचाना मंडी में आढ़त की दुकान है। वह विदेश घूमने का इच्छुक था। उसने उचाना मंडी निवासी नरेंद्र गोयल और उसके बेटे से संपर्क किया। 30 अगस्त 2020 को उसने टूरिस्ट वीजा लगवाने के लिए दोनों को दस लाख रुपये दे दिए। जब उसने वीजा लगने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि विदेश भेजने वाले एजेंट से बात की हुई है। काफी समय तक दोनों उसे गुमराह करते रहे। जब उसने वीजा न लगने पर दबाव डाला तो आरोपियों ने राशि देने से मना कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने नरेंद्र श्योकंद की शिकायत पर नरेंद्र गोयल तथा उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें