अतिरिक्त मंडी में आई पीआर धान को साफ करते मजदूर। संवाद
जींद। जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर अब तक एक लाख 48 हजार 403 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने एक लाख पांच हजार 724 मीट्रिक टन धान के उठान का कार्य किया जा चुका है। जिले में खरीद केंद्रों पर धान की खरीद का कार्य सही चल रहा है। खरीद केंद्रों पर किसान अपनी फसलों को लेकर पहुंच रहे है। अब तक अलेवा मंडी में 8693 मीट्रिक टन, धमतान साहिब की मंडी में 16298 मीट्रिक टन, धनौरी की मंडी में 3753 मीट्रिक टन, गढी मंडी में 7061 मीट्रिक टन, जींद की मंडी में 1403 मीट्रिक टन, जुलाना मंडी में 9 मीट्रिक टन, खरल की अनाज मंडी में 1345 मीट्रिक टन, काब्रछा मंडी में 766 मीट्रिक टन, मंगलपुर मंडी में 1631 मीट्रिक टन, नगूरां की अनाज मंडी में 1863 मीट्रिक टन, नरवाना की मंडी में 73185 मीट्रिक टन, पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी में 11008 मीट्रिक टन, सफीदों की मंडी में 13623 मीट्रिक टन, उचाना की मंडी में 7765 मीट्रिक टन सहित एक लाख 48 हजार 403 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। धान खरीद को लेकर किसी भी मंडी में किसानों को कोई दिक्कत आती है तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जा रहा है। सभी मंडियों में बारदाना पर्याप्त मात्रा में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों से एक लाख 48 हजार 403 मीट्रिक टन धान आवक हो चुकी है। इस आवक में से फूड सप्लाई विभाग द्वारा एक लाख 17 हजार 881 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 25641 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 4881 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इस आवक में से फूड सप्लाई विभाग ने 89569 मीट्रिक टन, हैफेड ने 16072 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस ने 83 मीट्रिक टन सहित कुल एक लाख 5 हजार 724 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सभी अधिकारियों व एसडीएम को निर्देश दिए गए है कि अपनी-अपनी मंडियों में मौके पर जाकर प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन करें। फील्ड में जाकर किसानों, व्यापारियों की समस्याओं को सुनें और उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करें।