फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडियों में पहुंचा एक लाख 10 हजार क्विंटल धान

Mon, 07 Oct 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले की अनाज मंडियों में पीआर धान की आवक लगातार बढ़ रही है। जिले की सभी आठ मंडियों में एक लाख दस हजार क्विंटल धान आ चुका है। पिछले 24 घंटों में 22 हजार क्विंटल धान सभी मंडियोंं में पहुंची, लेकिन धान को खरीदने के लिए कोई एजेंसी आगे नहीं आ रही। इसके लेकर किसानों में रोष बना हुआ है। सरकारी शेड्यूल के अनुसार 27 सितंबर को मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई थी, लेकिन खरीदार अब तक नहीं पहुंचे पीआर धान की आवक सबसे ज्यादा 51 हजार क्विंटल नरवाना की अनाजमंडी में हुई है। इसके अलावा अलेवा मंडी में भी 25 हजार क्विंटल धान पहुंचा है। यहां पर धान को खरीदने के लिए किसी भी एजेंसी के प्रतिनिधि नहीं आ रहे। सरकार के दावों के अनुसार धान खरीद के 72 घंटे में पेमेंट किसान के खाते में आनी होती है। इसके विपरीत 9 दिन बीतने के बाद भी धान को नहीं खरीदा गया। अब किसानों के सामने समस्या बनी हुई है कि उनकी धान को समय रहते खरीदा जाए। यदि बारिश हो गई तो लाखों क्विंटल धान मंडी में खराब हो जाएगा। इस धान के नुकसान की भरपाई न तो आढ़ती करेंगे और न ही सरकार। इसकी मार किसान पर ही पड़ेगी। जिला प्रशासन के अनुसार मिलर्स व सरकार के मध्य धान खरीद को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। इसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें