फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
घायलों से हादसे के बारे में जानकारी लेता चिकित्सक। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों उपमंडल के सिल्लाखेड़ी गांव के पास वीरवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में सिंघाना गांव निवासी दीपक (30) की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देर रात सिल्लाखेड़ी गांव के खेल स्टेडियम के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सिंघाना गांव निवासी दीपक को मृत घोषित कर दिया। दीपक दो बच्चों का पिता था। इसमें एक 12 वर्षीय लड़का व आठ वर्षीय लड़की है। दीपक के साथ बाइक पर उसका साला अर्जुन भी था जो घायल हो गया। वहीं बुड्ढाखेड़ा गांव निवासी नवीन (30) और पानीपत के सौदापुर गांव निवासी रविंद्र घायल हो गए। रविंद्र और नवीन एक बाइक पर सवार थे। पुलिस के अनुसार दीपक अपने साले के साथ गांव सिंघाना जा रहा था, जबकि रविंद्र व नवीन बुड्ढाखेड़ा गांव जा रहे थे। सिल्लोखेड़ी गांव के पास दोनों की बाइक टकरा गई। नवीन की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें