फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में एक की मौत

Sat, 24 Feb 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। उपमंडल के ऐंचरा कलां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान कथुरा गांव निवासी सुरेंद्र (42) के रूप में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सरफाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक सुरेंद्र की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या की गई है। इससे पहले उसका पति नरेला नशा मुक्ति केंद्र में था। पीछे से ऐंचरा कलां गांव निवासी सुरेंद्र का भांजा उसे ऐंचरा कलां गांव लेकर आया था। सरफाबाद चौंकी इंचार्ज महेंद्र ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें