फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की धान खरीद कर रुपये नहीं देने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना की अनाज मंडी से करोड़ों रुपये का धान खरीद कर रुपये नहीं देने के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने करनाल निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर 2016 को इंद्रजीत मलिक फर्म के इंद्रजीत, सुनील कुमार आढ़ती अनाज मंडी जुलाना, रामप्रकाश फर्म मांगेराम रामप्रकाश आढ़ती अनाज मंडी जुलाना तथा बलबीर सिंह दलाल ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे लोग जुलाना की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। करनाल निवासी नरेश कुमार व सुरेश कुमार रामदेव इंटरनेशनल कंपनी के निदेशक हैं। दोनों ने करनाल में एक चावल मिल लगा रखा है। आढ़तियों से धान खरीदकर मिल में चावल तैयार करके निर्यात करते हैं। अक्तूबर 2014 में इन लोगों ने अपना एजेंट नियुक्त करके जुलाना मंड़ी से आढ़तियों से धान की खरीद करने के अधिकृत किया था। इन लोगों ने जुलाना की अनाज मंडी से सात करोड़ों रुपये का धान खरीदा। आरोपियों ने दो माह के अंदर-अंदर पेमेंट करने की बात कही थी। आढ़तियों के बार-बार कहने के बाद भी रुपये नहीं दिए गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब जुलाना पुलिस ने इस मामले में नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें