जुलाना। करसोला रोड से बाइक चोरी करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। 31 दिसंबर को गतौली गांव निवासी सोमबीर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी करसोला चौक पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। किसी युवक ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सोनीपत जिले के गांव भावड़ निवासी आशीष उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। संवाद