जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने सिवाहा गांव में 18 सितंबर को हुई सुनील की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी मनजीत उर्फ मीता को बुधवार को काबू किया है। आरोपी हत्या के बाद से फरार चल रहा था। सदर थाना पुलिस को 18 सितंबर को सूचना सूचना प्राप्त हुई कि सिवाहा गांव निवासी सुनील की गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पिटकर हत्या कर दी है।पुलिस मोके पर पहुंची तो मृतक सुनील के छोटे भाई अनिल ने बताया कि वह व उसका भाई सुनील करीब रात 1:30 बजे अपनी अकादमी से अपने घर आ रहे थे। जब हम अपनी गली के मोड़ के नजदीक पहुंचे तो सडक़ पर मनजीत उर्फ मीता, नीरज, विशेष, पिल्लूखेड़ा निवासी मीता का साला सुमित व चार-पांच अन्य लडक़े अपने हाथों में लाठी व डंडे लिए खड़े थे। उन सभी ने मिलकर उन दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें गहरी चोट लगने के कारण उसके भाई सुनील की मौत हो गयी। पुलिस उसी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी मनजीत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान फरार चल रहे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।