फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सावन माह के अंतिम सोमवार को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सावन का महीना शिव भक्ति का महीना माना गया है। इस वर्ष सावन माह पूरे 59 दिन का रहा। इसके चलते पूरे सावन माह में आठ सोमवार पड़े। इस बार ऐसा अधिक मास लगने की वजह से हुआ। 21 अगस्त तक सावन माह के सात सोमवार हो चुके थे। ऐसे में सावन माह का अंतिम सोमवार 28 अगस्त को रहा। इसके चलते शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान आशुतोष की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए थे और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में जुट गए।
विज्ञापन

शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुखद भविष्य की कामना की। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि सावन माह का अंतिम सोमवार को कई विशेष संयोग लेकर आया। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास की आखरी सोमवारी पर पांच शुभ संयोग प्रदोष व्रत, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बने। श्रद्धालुओं ने शिव जी का पंचाक्षर मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप किया। 31 अगस्त वीरवार को सावन माह का समापन हो रहा है। उन्होंने बताया कि श्रावण माह को भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महीना माना गया है। ऐसे में शिवभक्त पूरे श्रावण माह में भगवान आशुतोष की नियमित रूप से सच्चे हृदय व मन से पूजा करते हंै उसके सारे कष्ट व पाप दूर हो जाते है। जो श्रद्धालु पूरे श्रवण मास में सच्चे मन से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करता है उस पर भगवान आशुतोष की विशेष कृपा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें