फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कूल संचालकों की बसों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की मांग पर डीसी बोले- नहीं रुकेगी

Tue, 16 Apr 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्कूल बसों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में काफी संख्या में स्कूल संचालक सोमवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा से मिले। स्कूल संचालकों ने कहा कि उनकी बसों के चालान काटे जा रहे हैं, इसे रोका जाए। वह कुछ दिन में अपने सभी कागजात तथा नियमों को पूरा कर लेंगे। इस पर डीसी ने दो टूक कहा कि बस चालकों की ड्रेस के लिए एक-दो दिन का समय दिया जा सकता है, लेकिन सभी बसों के जब तक कागजात पूरे नहीं होंगे, उनको सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जब से महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बच्चों की मौत हुई है, उसी दिन से पुलिस स्कूल बसों की जांच का कार्य कर रही है। अब तक कई स्कूलों की बसों को जब्त किया जा चुका है। कुछ बस तो ऐसी थीं जो 2019 के बाद पास ही नहीं करवाई गई थीं। पुलिस तथा शिक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से घबराए काफी संख्या में स्कूल संचालक सोमवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा से मिले। स्कूल संचालकों ने कहा कि यदि बस का चालक ड्रेस में भी नहीं मिलता है तो भी उसका चालान किया जाता है। इस प्रकार की छोटी-छोटी कमियों को नजरंदाज किया जाए। इसके बाद सभी स्कूल संचालक पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से भी मिलकर कार्रवाई में कुछ दिन ढील देने की मांग की। डीसी से मिलने वालों में इंडस संस्थाओं के निदेशक सुभाष श्योराण, वजीर ढांडा, पुरुषोत्तम शर्मा, शिवनारायण शर्मा समेत काफी स्कूलों के संचालक शामिल थे।
स्कूल संचालक कुछ परेशानियों को लेकर उनसे मिले थे। यदि बस चालक के पास ड्रेस नहीं है तो उनको एक-दो दिन का समय दिया जा सकता है। इसके अलावा बस का कहीं से पेंट उतर गया है तो उसके लिए भी एक-दो दिन का समय दिया जा सकता है। यदि फिटनेस, परमिट, स्पीड गवर्नर या कोई अन्य कागजात पूरे नहीं है तो कोई ढिलाई नहीं दी जा सकती। ऐसी अनफिट बसों काे सड़कों पर लाते ही चालान काटे जाएंगे। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें