फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सीआरएसयू में गूंजेगा देशभक्ति का स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 13 अगस्त को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें डीसी डॉ. वैशाली शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। नगराधीश मोनिका रानी ने बताया कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक रहा है। आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को इस ऐतिहासिक गीत के गौरवपूर्ण इतिहास व स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान से अवगत करवाना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। मोनिका रानी ने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों में राष्ट्रीय चेतना और एकजुटता की भावना पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भी यह गीत देश के प्रति समर्पण और गौरव की भावना का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें