फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने कैमरे में कैद किए प्रकृति के रंग

विज्ञापन
17जेएनडी28: ओजोन दिवस पर फोटोग्राफी दिवस पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्या​र्थि
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में वनस्पति विज्ञान एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 30 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए फूलों, पौधों और प्रकृति के सुंदर दृश्यों को कैमरे में कैद किया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया। विभागाध्यक्ष अमन कुमार ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सकती है। निर्णायक मंडल में विश्वास, नितीश सोनी और डॉ. पूजा शामिल रहे। प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की अंजलि ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष के अमित ने द्वितीय तथा बीकॉम के नितिन और बीएससी द्वितीय वर्ष के कैलाश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रेरणा, इंदु मेहरा, सविता दुहान, वीरेंद्र सिंह और सतप्रकाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें