फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 41 दिन की खड़ी तपस्या पूरी होने पर कलश यात्रा निकाली

Tue, 20 Aug 2024 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
उचाना कलां में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
उचाना। बाबा दूधाधारी मंदिर उचाना कलां के पुजारी भगवान दत्त की 41 दिन की खड़ी तपस्या पूरी होने पर सोमवार को उचाना कलां में कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा पूरे गांव की गलियों से होती हुई मंदिर में आकर संपन्न हुई। गांव की सुख, समृद्धि की कामना के लिए मंदिर के पुजारी ने 41 दिन तक खड़ी तपस्या की। सावन माह की पूर्णिमा पर उचाना कलां में भंडारा लगाया गया। हर साल सावन माह की पूर्णिमा पर भंडारा लगाया जाता है। इस अवसर पर इंद्र प्रधान, विकास काला, राजेंद्र, मिया सिंह, रमेश, जग्गी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें