फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अहोई अष्टमी पर माताओं ने संतान की लंबी उम्र की मांगी कामना

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना सूर्य देव को कलश से अर्घ्य देती महिलाएं। संवाद (सुखदेव) - फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
नरवाना। मां की ममता, त्याग और संतान के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक अहोई अष्टमी का पर्व रविवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माताओं ने संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए दिनभर व्रत रखा। घरों में अहोई माता की पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने व्रत कथा सुनकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। बीरमती और संतरों ने बताया कि मां के लिए संतान की खुशी और स्वस्थ जीवन से बढ़कर कुछ नहीं होता। अहोई अष्टमी का व्रत बच्चों की दीर्घायु, तरक्की और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए रखा जाता है। यह पर्व मां के प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। इसी आस्था के चलते महिलाएं हर साल पूरे विधि-विधान से अहोई माता की पूजा करती हैं। इस मौके पर रेशू, पायल, ज्योति और तनु सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें