फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अक्तूबर को काकड़ौद में हुई हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव काकड़ौद में 11 अक्तूबर रात को हुई व्यक्ति की हत्या के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव काकड़ौद निवासी वीरेंद्र ने बताया कि गांव के ही रहने वाले तरसेम के परिवार से उसकी रंजिश चल रही थी। 11 अक्तूबर देर शाम को उसके पिता मोहनलाल बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तरसेम के परिवार के लोगों ने उन्हें घेर कर हमला कर दिया, जिसमें पिता को काफी चोटें आईं। आरोपियों ने उनकी बाइक भी तोड़ दी। उचाना थाना पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत पर तरसेम, कमला, पवन, संदीप, प्रदीप तथा चार अन्य के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। उपचार के दौरान 20 अक्तूबर को मोहनलाल की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी थीं। पुलिस जांच में गांव धमतान साहिब निवासी सुभाष उर्फ नन्हा का नाम भी सामने आया था। पुलिस अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब सुभाष उर्फ नन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें