फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने मंजूरी दी तो ओमप्रकाश चौटाला उचाना से लड़ेंगे चुनाव : अभय चौटाला

Thu, 20 Jul 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अदालत ने इजाजत दी तो इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला उचाना विधानसभा से सौ फीसदी चुनाव लड़ेंगे। अभय सिंह चौटाला वीरवार को सफीदों में जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष पदमा सिंगला के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए गठबंधन के नाम इंडिया को बहुत अच्छा बताया और कहा कि उनकी पार्टी का नाम भी इंडिया से ही शुरू होता है। इंडिया लड़ेगा और जीतेगा। एसवाईएल पर बोलते हुए चौटाला ने कहा कि एसवाईएल पर भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दल केवल राजनीति कर रहे हैं। एसवाईएल का निर्माण इनेलो की सरकार ही करेगी और किसी के बस की बात नहीं है।

अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के 13 जिले पानी में डूब चुके हैं और अब फतेहाबाद व सिरसा जिला डूब रहा है, लेकिन सरकार को कोई ध्यान नहीं है। सरकार ने समय पर बांध वगैरह नहीं बनाए और उसका नतीजा जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि युवा अपने परिजनों की जमीन बेचने को मजबूर कर रहे हैं। बेरोजगारी के कारण अपनी जमीनों को सस्ते भावों में बेचकर युवा विदेशों की तरफ पलायन कर रहा है। प्रत्येक गांव से करीब 100-100 युवा विदेशों में जा चुके हैं। पासपोर्ट दफ्तरों की हालात यह है कि पासपोर्ट बनवाने के लिए छह-छह महीनों की वेटिंग चल रही है। विदेशों में युवाओं की कोई डिमांड नहीं है, बल्कि विदेशों में जाना प्रदेश के युवाओं की मजबूरी बन चुकी है। सरकार की ओर से इन युवाओं को विदेशों में जाने से रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन ने छोड़ी जजपा
जजपा में लंबे समय तक अहम पदों पर काम कर चुकीं पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन पदमा सिंगला ने जजपा को अलविदा कहकर इनेलो में अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में आस्था जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें