01जेएनडी21: बीईओ ओमप्रकाश आर्य का स्वागत करते हुए। स्रोत संस्थान
जींद। बीईओ रणपाल श्योकंद के सेवानिवृत होने के बाद बीईओ उचाना के पद पर ओमप्रकाश आर्य ने कार्यभार संभाला। उचाना कलां स्थित बीईओ कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। 2002 में बड़नपुर में बतौर मुख्यअध्यापक शिक्षा विभाग में नौकरी पर ओमप्रकाश आर्य लगे थे। 2012 में प्रिंसिपल बने। अब फुलियां कलां से प्रिंसिपल के बाद उचाना में बीईओ के पद पर नियुक्त हुए हैं। ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि स्कूलों में दाखिले शुरू हो चुके है। सरकारी स्कूलों की सुविधाओं के बारे में गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बताया जा रहा है। इस मौके पर संतोष बीईओ नरवाना, सरोज श्योकंद बीईओ जींद, बीकेदत्त प्रिंसिपल लोधर, विनोद कुमार प्राचार्य खटकड़, गोविंद सिंह, रामनिवास करसिंधु मौजूद रहे। संवाद