फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीबीपुर के पास कार की चपेेट में आकर बुजुर्ग की माैत, केस

Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड पर गांव बीबीपुर के पास सैर के लिए गए एक वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्ध की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीबीपुर निवासी राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। शनिवार को उसके 75 वर्षीय पिता बलबीर सुबह उठकर घूमने-फिरने के लिए खेतों में गए थे। सुबह करीब 6:30 बजे के करीब जब वह वापस लौट रहे थे तो एक निजी स्कूल के पास भिवानी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें