फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। खेड़ी मसानिया गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी मसानिया निवासी विक्रम ने कहा कि 10 अगस्त को वह अपने पिता के साथ खेत में काम करके घर लौट रहा था। उनके पिता साधुराम आगे-आगे चल रहे थे, जबकि वह पीछे आ रहा था। उनके पिता जब गांव के नजदीक जींद-नरवाना हाईवे को पार करने लगे तो तेज रफ्तार ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसने अपने पिता को संभाला और उचाना नागरिक अस्पताल लेकर गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना के जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें