14जेएनडी20: काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते किसान। संवाद
- फोटो : 1
जुलाना। नई अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों ने फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की और काली पट्टी बांधकर रोष जताया। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र ढांडा ने बताया कि मंडियों में लागू की गई नई व्यवस्था के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर बायोमीट्रिक प्रक्रिया और ऑनलाइन सिस्टम में आ रही दिक्कतों के कारण खरीद प्रक्रिया धीमी हो गई है। मंडी व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान किसानों और आढ़तियों ने एकजुट होकर सरकार से मांग की है कि पुराने तरीके से फसल खरीद की व्यवस्था को बहाल किया जाए ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन करसोला, विरेंद्र आर्य, किसान नेता नरेश ढ़ांडा, जयपाल, पूर्व सरपंच कुलवंत लाठर मौजूद रहे। संवाद