फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी : एडीसी

Tue, 23 Jul 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी20-समाधान शिविर में समस्याएं सुनते अधिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ के निर्देशानुसार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उनको पोर्टल पर अपडेट करें। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं समाधान शिविरों की इन समस्याओं की पोर्टल के माध्यम से समीक्षा की जाती हैं। इसलिए सभी समस्याओ कों पोर्टल पर अपडेट किया जाना अति आवश्यक होता है। सभी विभागों अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिवरों को गंभीरता से लें व शीघ्र अतिशीघ्र लोगों कि समस्याओं का निदान करें ताकि उन्हें बार बार कार्यालय के चक्कर ना काटने पड़े। सोमवार को समाधान शिविर में कुल 96 समस्याएं आई थी, जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अधिकतर समस्याएं राशन कार्ड व पेंशन कों सक्रिय करवाने को लेकर आई। इसके अलावा बिजली बिल ठीक करवाने, मजदूरी कॉपी ठीक करवाने, गली कि मरम्मत करवाने की समस्याएं लेकर लोग आए थे। एडीसी ने सभी की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी व उन पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों कों निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें।

22जेएनडी20-समाधान शिविर में समस्याएं सुनते अधिकारी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें