जींद। सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। सभी विभाग लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। ये निर्देश नगराधीश मोनिका रानी ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। नगराधीश ने कहा कि अधिकारी अपनी एटीआर पूर्ण कर पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में सभी अधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे ताकि लंबित मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए ताकि शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान मिल सके। संवाद