24जेएनडी20 :पदाधिकारियों को सम्मानित करते राजकुमार गोयल।स्रोत संस्था
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की बैठक शुक्रवार को बैंक रोड पर प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की समीक्षा में योगदान देने वाले पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, जयभगवान सिंगला, गोपाल जिंदल, सुनील गोयल, सुशील सिंगला और सतीश जैन मौजूद रहे। संवाद