फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छोटी समस्या को भी गंभीरता से लें अधिकारी

Tue, 02 Jul 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी30-शिविर में लोगों की समस्या सुनते एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें कुल 223 शिकायतें आई। शिविर में एडीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अन्य अधिकारियों के साथ समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ निपटाएं। शिविर में 120 समस्याएं परिवार पहचान पत्र को दुरुस्त करवाने से संबंधित थीं।
इनके अलावा समाधान शिविर में 14 पेंशन, सात पुलिस, 10 डीएमसी कार्यालय, 4 जनस्वास्थ्य विभाग और चार डीडीपीओ कार्यालय से संबंधित थीं। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की वो नागरिकों की हर छोटी से छोटी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जितना जल्दी हो सके समाधान करें।
विज्ञापन

गांव कंडेला निवासी अनिल ने पीला राशन कार्ड व मजदूरी कार्ड बनवाने की मांग रखी। इसी प्रकार अपोलो रोड निवासी जयवीर अपने पुत्र अनिल का प्रशासन से आर्थिक सहायता के लिए आवेदन लेकर पहुंचे। उनका कहना है कि उनका पोता विकास व दोहता यश कुछ दिन पहले घर के ऊपर से गुजरने वाली बिजली के तार की चपेट मे आ गए। इस दर्दनाक हादसे के कारण उनके शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा जल गया।
एडीसी ने तत्काल ही संबंधित अधिकारियों को इस विषय पर अमल करने के आदेश दिए। इस अवसर पर जिला नगरायुक्त वीरेंद्र सहरावत, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह, जींद एसडीएम राकेश सैनी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रवि हुड्डा, चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा मौजूद रहेे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें