जींद। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और समाधान प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने समाधान प्रकोष्ठ में विभागों से संबंधित लंबित पड़ी शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए सभी शिकायतों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। संवाद