फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हवन में दिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुति डाली

विज्ञापन
3 जुलाना 02: कार्यक्रम में हवन में आहूति डालते लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जुलाना।कस्बे के आरोग्यम अस्पताल में अस्पताल के 5वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चतुर्वेद शतकम् पारायण यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुति डाली गई और अस्पताल की सुख-समृद्धि तथा मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरोग्यम अस्पताल के निदेशक डॉ. योगेश नांदल ने की। समाजसेवी सुभाष ढिगाना ने मुख्य यजमान के रूप में यज्ञ में भाग लिया। वहीं योगी देवेंद्र नाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. योगेश नांदल ने कहा कि आरोग्यम अस्पताल ने पांच वर्षों का सफर पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी योगदान देना है। डॉ योगेश नांदल ने कहा कि 5 अक्तूबर को स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग भाग लेंगे। मुख्यातिथि योगी देवेंद्र नाथ ने कहा कि हवन करने से आसपास का माहौल तो शुद्ध होता ही है। आसपास की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है। इस मौके पर मंजू शर्मा, जयभगवान नंबरदार, सुमित काजला, युवी लाठर, सुभाष ढिगाना, डॉ. योगेश नांदल, डॉ. हर्षिता अहलावत, बिरेंद्र लाठर, डॉ. बिजेंद्र लाठर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें