फोटो 10 नरवाना। गुरुबाणी सुनते हुए साध संगत। स्रोत प्रबंधन कमेटी।
नरवाना। पंजाबी चौक स्थित गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में मंगलवार को श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। वहीं, ग्रंथी भाई बलिहार सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दूर-दराज से पहुंची संगत, सेवादारों और लंगर सेवा में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कमेटी प्रधान चरणजीत सिंह चोपड़ा, उपप्रधान सतीश सेतिया, कैशियर रमेश दुरेजा व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संव
फोटो 10 नरवाना। गुरुबाणी सुनते हुए साध संगत। स्रोत प्रबंधन कमेटी।