फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कांग्रेसी नेताओं के साथ संगठन को लेकर मंथन करने पहुंचे ऑब्जर्वर

Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी04 : कांग्रेसी नेताओं से बातचीत करते आब्जर्वर मयंक पटेल। संवाद
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस के ऑब्जर्वर मयंक पटेल ने जींद के रेस्ट हाउस में सोमवार से अपना डेरा डाल लिया। मयंक पटेल सभी कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वह सभी कांग्रेसी नेताओं से संगठन को लेकर बातचीत रहे रहे हैं। तीन जनवरी को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। कांग्रेस फिलहाल संगठन को लेकर कांग्रेसी नेताओं से फीडबैक ले रही है। मयंक पटेल ने कहा कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस संगठन की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सुबह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मयंक पटेल ने एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की और संगठन को लेकर उनकी राय जानी। सभी कांग्रेसी नेताओं ने अपनी-अपनी राय संगठन को लेकर मयंक पटेल के सामने रखी। मयंक पटेल ने कहा कि वह दो दिन तक सभी कांग्रेसी नेताओं से बातचीत करेंगे और इस बारे में दीपक बावरिया को अपना फीडबैक देंगे। सभी कांग्रेसी नेता चाहते हैं कि जल्द से जल्द कांग्रेस संगठन की घोषणा हो जाए। इसके बाद जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेसी नेता प्रमोद सहवाग, रमेश सैनी, पवन गर्ग, वीरेंद्र घोघड़िया, राजू लखीना भी मौजूद रहे। सभी ने अपनी-अपनी राय मयंक पटेल को बताई है। सभी कांग्रेसी नेताओं ने कहा जो भी कांग्रेस हाईकमान निर्देश देगी तथा जिसको भी जिला प्रधान बनाया जाएगा, उसके नेतृत्व में वह काम करेंगे और जींद में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें