फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रत्येक रविवार को मनाएं ड्राई डे

विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी07-आसन गांव में ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स् - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालवा के अंतर्गत आसन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैपिड फीवर मास सर्वे और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान घर-घर जाकर बुखार पीड़ित लोगों की जानकारी जुटाई और मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए रक्त स्लाइड तैयार कर प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की। कर्मचारी मनजीत शर्मा ने कहा कि प्रत्येक रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाएं। घरों में पानी के सभी स्रोतों को खाली करके अच्छी तरह सुखाने के बाद ही दोबारा पानी भरें। डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है तथा सामान्यतः दिन के समय काटता है। इसलिए कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, फ्रिज की ट्रे, पुराने टायरों, टूटे बर्तनों और छतों पर पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कर्मी मनजीत शर्मा और कपिल शर्मा ने ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू सहित संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें