02जेएनडी18: राजकीय कालेज में मतदान के लिए शपथ लेते विभिन्न कक्षाओं के छात्र। संवाद
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को इलेक्ट्राल लिटरेसी क्लब ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप सहारण ने की तथा मुख्य रूप से प्राचार्या वीना कुुमारी ने हिस्सा लिया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने मतदाता शपथ लेते हुए मतदाता जागरूकता के लिए नारे लगाए। महाविद्यालय में स्वीप गतिविधियों के तहत वोटर्स सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया। जहां छात्रों ने सेल्फी लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाता छात्रों को शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए। छात्रों को अपने मत का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक प्रणाली कीे मजबूत करते हुए राष्ट्र हित का निर्माण करने में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक ने छात्रों को राष्ट्र हित के लिए मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर सुनीता, डाॅ. सुनेत रानी, डाॅ. राहुल व अमरदीप मौजूद थे।
02जेएनडी18: राजकीय कालेज में मतदान के लिए शपथ लेते विभिन्न कक्षाओं के छात्र। संवाद