फोटो 06जेएनडी19-मांगों को लेकर धरने पर बैठा नर्सिंग स्टॉफ। स्रोत कर्मचारी
उचाना। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने मॉडल ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में दो घंटे का पेन डाउन किया। नर्सिंग स्टाफ ने सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक कामकाज से दूरी बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। अस्पताल में मेन गेट पर धरना देकर रोष प्रकट किया। नर्सिंग ऑफिसर सुमन लता ने बताया कि मॉडल ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से सात अक्तूबर को भी दो घंटे की हड़ताल की जाएगी। संवाद