फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएसयूआई ने सरकार का पुतला फूंककर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Sat, 24 Feb 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
मांगों को लेकर कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई सदस्य।
विज्ञापन
जींद। दातासिंह वाला बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को किसान की गोली लगने से मौत के विरोध में एनएसयूआई छात्र संगठन ने शुक्रवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में रोष प्रकट किया। सभी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज का पुतला फूंका। इसके बाद कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान सिद्धार्थ कुंडू, पूर्व पार्षद सारंग शमशेर ढाठरथ, विश्वविद्यालय ईकाई के प्रधान विनय बालू ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों पर दमनकारी नीति अपनाई जा रही है। आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ गोलियां दागी जा रही हैं। उनकी मांग है कि प्रशासन ने जो खनौरी और शंभू बॉर्डर पर हाईवे बंद किए हैं, उनको खोला जाए। आंदोलन में जो किसान शहीद हुए हैं, उनके परिवार को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। प्रदेश में बंद इंटरनेट को बहाल किया जाए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। इस अवसर पर विपिन काकड़ोद, रविंद्र ढुल, तनुज जागलान, जयदीप, सुमित लाठर, अजय ढांडा, संदीप खर्ब, अजय सहारण, मन्नु गुर्जर, तुषार पहल, रूहिल, अजय सिंगरोहा और अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें