फोटो 30जेएनडी02-हिंदू कन्या महाविद्यालय के परिसर में पौधरोपण करते हुए प्राचार्य डॉ. पूनम मोर और
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं ने वीरवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने पौधा लगाकर किया। प्राचार्य ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव जीवन का आधार है। उन्होंने प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। अभियान के प्रथम दिन छात्राओं को 250 पौधे वितरित किए गए। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय के शिक्षकों, आसपास के घरों और शहर के विभिन्न स्थानों पर भी पौधे वितरित कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। छात्राओं ने स्कीम नंबर-5 और छह के पार्कों में आम, अमरूद, नीम और जामुन जैसे फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर डॉ. गीता गुप्ता, रेखा सैनी, नीलम, डॉ. क्यूटी, एनसीसी ट्रेनर पूनम मौजूद रही।