फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए अब पांच अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल में बदलाव किया है। दाखिला लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी अब पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले जारी किए गए शेडयूल के अनुसार 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। अभी मेरिट लिस्ट का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पहले जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 11 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाने थे, वहीं विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 13 से लेकर 25 जुलाई तक होनी थी। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पहली मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को जारी की जानी थी, लेकिन अब विभाग ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का पांच दिन का अतिरिक्त समय देते हुए इसे 31 जुलाई से बढ़ा कर पांच अगस्त कर दिया गया है।


बाक्स

शहर के आठ कॉलेजों में 1279 सीट

शहर के विभिन्न आठ राजकीय व निजी कालेज में 1279 सीट निर्धारित हैं। इसमें जींद के राजकीय पीजी कालेज में विभिन्न संकायों में 290, केएम कालेज नरवाना में दो संकायों में 124, सफीदों के राजकीय कालेज में पांच संकायों में 210, हिंदू कन्या कालेज जींद में तीन संकायों में 140, इंडस डिग्री किनाना के कालेज में तीन संकायों में 180, मेटिस डिग्री कालेज सफीदों में विभिन्न संकायों में चार संकायों में 150, राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना मंडी में एक कोर्स में 50 व एसडी महाविद्यालय नरवाना में तीन कोर्स में 135 सीट हैं। जिसमें स्पोर्ट्स कोटे की दस प्रतिशत रिजर्व सीट शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर के राजकीय पीजी कालेज में विभिन्न संकायों में अब तक 769 आवेदन आए हैं, जिसमें से एमए अर्थशास्त्र में निर्धारित 40 सीट पर 85, एमए इंग्लिश में निर्धारित 40 सीट पर 143, एमए हिंदी में निर्धारित 40 सीट पर 181, एमकाम में निर्धारित 60 सीट पर 140, एमए मैथ में निर्धारित 40 सीट पर 106 और पीजीडीसीए में निर्धारित 60 सीट पर 114 आवेदन आए हैं। वहीं सफीदों के राजकीय कालेज में विभिन्न संकायों में निर्धारित सीट पर 248 आवेदन आए हैं। इसमें से एमए अंग्रेजी में निर्धारित 40 सीट पर 49, एम हिंदी में निर्धारित 40 सीट पर 39, एमकाम में निर्धारित 40 सीट पर 30, पीडीसीए में निर्धारित 40 सीट पर 41, एमएससी ज्योग्राफी में निर्धारित 40 सीट पर 89 आवेदन आए हैं।
इस संबंध में राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने बताया कि पीजी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थी अब पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले यह तिथि 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने की थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है। अभी मेरिट लिस्ट को लेकर शेड्यूल नहीं आया है।
विज्ञापन



फोटो कैप्शन

31जेएनडी06: सत्यवान मलिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें