फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में अब थोक विक्रेता ही खरीदेंगे सब्जी, आम ग्राहक की बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन
जींद सब्जी मंडी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
व्यापारियों की मांग को देखते हुए सोमवार को सब्जी मंडी फिर से पुराने स्थान बतख चौक पर लगाई गई। मंडी में होने वाली भीड़ और मंडी से सब्जी खरीद कर बाहर बेचने वाले दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंडी से आढ़तियों के सैम्पल लेकर कोरोना जाँच के लिए भेजे गए हैं । जब तक इनकी रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक सब्जी मंडी को अस्थायी रूप से एकलव्य स्टेडियम के पास लगाने का निर्णय लिया गया था। मगर आज से सब्जी मंडी पुरानी जगह पर लगाई जाएगी, मगर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि मंडी में केवल थोक का काम करने वालों को ही सब्जी मिलेेगी। जो आम ग्राहक सब्जी लेने के लिए आते थे उन्हें सब्जी खरीदने का अधिकार नहीं होगा। आमजन अब अपनी कालोनियों में सब्जी बेचने के लिए आने वाले रेहड़ी वालों से ही सब्जी खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें