फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिपो में अब राशन ही नहीं बच्चों की पढ़ाई का सामान भी मिलेगा

Thu, 09 Nov 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी10: राशन डिपू पर स्टेशनरी मिलने की जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारी। संवाद।
विज्ञापन
जींद। डिपो में अब राशन ही नहीं बच्चों की पढ़ाई का सामान भी उपलब्ध होगा। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सभी डिपो धारकों को पत्र लिखा है। यह योजना शीघ्र ही लागू होगी। इसके लिए ग्रामीणों को स्टेशनरी के सामान के लिए बाजार नहीं जाना पड़ेगा और अपने नजदीकी राशन डिपो से ही सामान ले सकेंगे।
विज्ञापन


अब तक जिले में राशन डिपो पर उपभोक्ताओं को गेहूं, चीनी, बाजरा और तेल ही मिलता था। जिसके चलते महीने में एक या दो दिन ही यह डिपो राशन वितरण के लिए खुलते थे। इसके चलते उपभोक्ताओं को बाद में राशन लेने के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे। इसको देखते हुए विभाग आए दिन राशन डिपो के लिए नई-नई योजनाएं चला रहा है जिससे राशन डिपो भी सामान्य दुकान की तरह लगातार खुलें। डिपो पर स्टेशनरी का सामान आने के बाद इनको सुचारू रूप से खोला जाएगा। इसके बाद यह एक आम दुकान की तरह होंगे। डिपो पर स्टेशनरी का जो सामान आएगा वह उपभोक्ताओं को बाजार से सस्ते रेट पर उपलब्ध होगा। डिपो पर 44 तरह का स्टेशनरी का सामान पहुंचाया जाएगा। इसमें अलग-अलग राशि कमीशन के तौर पर डिपो धारकों को मिलेगी। जिसके कारण डिपोधारकों की आमदनी भी बढ़ेगी। पहले भी डिपो धारकों पर विभाग ने गैस के छोटे सिलिंडर देने की योजना बनाई थी, लेकिन राशन डिपो धारकों ने इसमें रूचि नहीं दिखाई। जिसके कारण इस योजना को धरातल पर नहीं उतारा जा सका।

स्टेशनरी में यह मिलेगा सामान

स्टेशनरी डिपो पर पेन पेंसिल के अलावा चित्र बनाने व परीक्षा नोट तैयार करने का सामान भी मिलेेगा। इससे उपभोक्ता एक ही जगह पर स्टेशनरी का सामान खरीद सकेंगे। स्टेशनरी के तौर पर विभिन्न कंपनियों के फाइल फोल्डर, पेन, नोट बुक, इरेजर, पेंसिल, डायरी, स्केल, स्टैपलर पिन, रजिस्टर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


डिपो पर जल्द शुरू करवाई जाएगी यह सुविधा

मुख्यालय की तरफ से राशन डिपो पर संचालकों की आमदनी बढ़ाने व लोगों को गांव में ही सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पत्र जारी किया गया है। इस योजना का लाभ जल्द ही राशन डिपो पर उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर व कम दाम में यह सुविधा मिले। इसके लिए सभी डिपो धारकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


-निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें