जींद। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया सरल किया है। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सहित ग्राम सचिव को मैरिज रजिस्ट्रार के रूप में नामित किया है।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि अब विवाह पंजीकरण करवाने वाले लोग अपने लोकल स्तर पर अपनी सुविधा अनुसार ग्राम सचिव से लेकर बीडीपीओ, नायब तहसीलदार, तहसीलदार और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मैरिज रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इससे पहले ग्रामीण स्तर पर केवल तहसीलदार के पास ही मैरिज रजिस्ट्रेशन का अधिकार था।
शहरी क्षेत्रों के लिए संयुक्त आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, सचिव नगर पालिका, तहसीलदार, नायब तहसीलदार नामित रजिस्ट्रार होंगे। नागरिक अब अपने घर के नजदीक ही संबंधित अधिकारियों के माध्यम से विवाह को पंजीकृत करवा सकते हैं।
मैरिज रजिस्ट्रार की संख्या बढ़ने और घर, क्षेत्र के नजदीक ही अधिकारी मिलने से विवाह पंजीकरण करवाने को सुविधा होने के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। डीसी ने बताया कि विवाह पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से शादियां पंजीकृत की जा रही है। संवाद