26जेएनडी33 : कुलसचिव से मिलकर अपनी समस्या रखते सीआरएसयू के विद्यार्थी। संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी में फीस भरने के बाद भी सीट नहीं मिल रही है। वीरवार को विद्यार्थियों ने एकत्रित होकर किसान छात्र एकता संगठन के सानिध्य में लाइब्रेरी के बाहर धरना दिया। धरने का नेतृत्व बीकॉम के 16 वर्षीय छात्र नवरत्न और राजनीति विज्ञान की छात्रा खुशी ने किया।
खुशी ने कहा कि विश्वविद्यालय में छह हजार विद्यार्थी हैं। प्रत्येक विद्यार्थी ने 200 रुपये लाइब्रेरी फीस दी है, लेकिन लाइब्रेरी में बैठने के लिए सीट नहीं हैं। एक सप्ताह पहले भी कुलपति को भी अवगत करवा था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। नवरत्न ने बताया कि ग्रामीण आंचल से आने वाली बहनों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ग्रामीण आंचल में सुविधाओं की कमी है। इसके चलते वह विश्वविद्यालय में पहुंचने पर अगर पांच मिनट भी देरी से जाते हैं तो सीट नहीं मिलती। सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. अनिल ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन विद्यार्थी नहीं माने। बाद में कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन ने इस फैसले पर सहमति जताई और कहा कि शुक्रवार से ही लाइब्रेरी में सीट बढ़ा दी जाएंगी। इसके बाद विद्यार्थी वापस लौटे। इस मौके पर अभिषेक जुलाना, ज्योति, अंजू, बंटी, मोहित, राकेश, रणवीर फोगाट, मनदीप लाड्डी व अमन भी मौजूद रहे।
26जेएनडी33 : कुलसचिव से मिलकर अपनी समस्या रखते सीआरएसयू के विद्यार्थी। संवाद