फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आग की घटनाएं रोकने के नहीं पर्याप्त इंतजाम

Tue, 14 Mar 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गेहूं का सीजन आ रहा है। किसानों की 2.14 लाख हेक्टेयर गेहूं की फसल तैयार होने को है। अप्रैल में कटाई शुरू हो जाएगी। इस सीजन में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ जाती है। बीते साल एक हजार एकड में आग की घटनाएं हुई थी। ऐसे में इस साल आगजनी की घटनाओं से बचाव के इंतजाम महसूस होने लगे हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि जिले में 2.14 लाख हेक्टेयर गेहूं की फसल का जिम्मा केवल 23 दमकल वाहनों पर है। कर्मचारियों की कमी भी बनी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पास फायर ब्रिगेड की आठ गाडिय़ां हैं। इसके अलावा नरवाना में पांच, उचाना में दो, सफीदों में तीन, पिल्लूखेड़ा में एक जुलाना में एक गाड़ी है। जिले का अलेवा खंड ऐसा है। जिसमें फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी नहीं है।
अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में ही गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो जाती है। गेहूं में आगजनी की घटना को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। गेहूं में बिजली के तारों या फिर उस समय चलने वाली तेज हवा के कारण चिंगारी उड़ने से प्रतिवर्ष गेहूं की फसल में आग लग जाती है। जिससे किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। इसको रोकने के लिए जिले में इस बार 23 फायर ब्रिगेड की छोटी व बड़ी गाड़ी हैं। पिछले वर्ष विभाग के पास 18 वाहन थे।
विज्ञापन

लेकिन कर्मियों की संख्या कम होने के कारण इन गाडि़योको ऑपरेट करना विभाग के लिए भी चुनौती बनेगा, हालांकि एक गाड़ी पर एक शिफ्ट में छह कर्मियों की जरूरत होती है।
इसके अनुसार एक गाड़ी की दिनभर में तीन शिफ्ट होती हैं। जिससे एक गाड़ी पर 18 कर्मियों की जरूरत होती है। विभाग के पास लगभग 106 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते अधिकारी सभी गाडिय़ां फील्ड में नहीं भेज पाएंगे, यह गाडि़यां केवल विभाग के कार्यालय में शो पीस बनकर ही खड़ी रहने के काम आएंगी। ऐसे में कर्मचारियों से लंबी ड्यूटी ली जा रही है या फिर आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी करके घर जाने वाले कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर बुलाया जाता है। कर्मचारियों कमी के चलते दमकल विभाग को गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं पर रोक लगाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों की मांग दमकल विभाग द्वारा मुख्यालय से पिछले साल की गई थी, लेकिन गाड़ी की संख्या के हिसाब से कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है। बीते साल गेहूं के सीजन में एक हजार से अधिक एकड़ में खेतों में आग लगी थी। ऐसे में अगर स्वीकृत पोस्ट के हिसाब से कर्मचारियों की नियुक्ति हो तो आपातकालीन स्थिति में सभी गाडिय़ां प्रयोग में लाई जा सकती हैं और कर्मचारियों को लंबी ड्यूटी देने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें